सांकरा में जबरदस्त सड़क हादसा, भाजपा नेता की गाड़ी हुई दुर्घटना ग्रस्त,कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे, एक गंभीर घायल

बालोद- सांकरा के पास दो कार आपस में भीड़ गई । जिसमे एक भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए है। अभिषेक शुक्ला के सिर और मुंह में गंभीर चोट आई हैं। बताया जा रहा है दोनों भाजपा नेता गुरुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। तभी गुरुर से बालोद की तरफ तेज रफ्तार आ रही बोलेरो वाहन ने भाजपा नेताओं की कार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उक्त दोनों नेता बुरी तरह घायल हो गए है।

घटना की सूचना बाद तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद अभिषेक शुक्ला को रेफर कर दिया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता पहुचे और घायलों का हालचाल जाना। पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा की है।

गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला
घायल भाजपा नेता किशोरी साहू