दुर्ग जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम के लिए ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडा। दुर्ग जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर (बालक) वर्ग की चयन ट्रायल स्पर्धा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) दुर्ग के मैदान में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।

ट्रायल में दुर्ग जिले के चारों विकासखंडों – धमधा, पाटन, दुर्ग ग्रामीण एवं दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से लगभग 90 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों का फिटनेस, रेड, टैकल एवं टीम वर्क के आधार पर चयनकर्ताओं द्वारा बारीकी से मूल्यांकन किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगी टीम रवाना –
इस ट्रायल से चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक जिला कबीरधाम के गांधी मैदान कवर्धा में आयोजित होने जा रही है।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रोहित मिरी (स्पोर्ट्स इंचार्ज, CSVTU भिलाई), लक्ष्मेन्द्र कुमार कुलदीप (क्रीड़ा अधिकारी, साइंस कॉलेज दुर्ग), राजेन्द्र कुमार देशमुख (महासचिव, छ.ग. पैरा कबड्डी एसोसिएशन एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकेश्वरी देशमुख (कार्यकारी अध्यक्ष, दुर्ग जिला कबड्डी संघ) ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भरत लाल ताम्रकार (प्रशिक्षक, खेलो इंडिया लघु केंद्र अंडा), संतोष चंद्राकर, मुकेश वर्मा, रामदास यादव, दीपक यादव, दीपक विश्वकर्मा, नवीन देशमुख, मोहित साहू, जेबा खान, होलकर पारकर, नेमन दिल्लीवार, हेमंत बघेल, सुरेन्द्र देशमुख, रोहित, प्रकाश, कमलेश्वर धीवर, नम्रता पटेल, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।उक्त जानकारी दुर्ग जिला कबड्डी संघ के सचिव पीलू पारकर ने दी।