पाटन। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस आज मनाया जा रहा है। सुबह लगभग 12:00 बजे शोभा यात्रा नगर में निकाली गई जो के अभी तक जारी है।आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज की महिलाएं पुरुष अपनी परंपरागत वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं। ईशर गौरा गौरी की शोभायात्रा के साथ गौरा गौरी गीत की धुन पर समाज की महिला पुरुष बच्चे थिरक रहे हैं। बिजली कॉलोनी ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। देखिए फोटो गैलरी














