आदिवासी नेत्री प्रेमलता नागवंशी ने द्रोपदी मुर्मू को प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर जताया हर्ष

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी नेत्री प्रेमलता नागवंशी ने भारत गणराज्य की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर आसीन होने पर शुभकामनाएं बधाईयां दिया है उन्होंने कहा कि आज देश के इतिहास में पहली बार सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है निश्चित ही देश के बारह करोड़ जनजातियों के लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है और आदिवासी के सम्मान सौभाग्य का भी दिन है हम बहुत सौभाग्यशाली है कि हमें द्रोपदी मुर्मू मिली है उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों को झेला लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारी वे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है आज शपथ लेते हुए उन्होंने बहुत सारी बातों को कहा निश्चित ही उनके नेतृत्व में देश बहुत आगे जायेगा देश और दुनिया में देश अलग पहचान बनायेगा मैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को ढेर सारी शुभकामनाएं बधाईयां देती हुं।