नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।नगरी विकास खण्ड के बेलर तहसील के ग्राम गढ़डोगरी(मां.) में क्षेत्र के किसान बहुप्रतीक्षित मांग आदिमजाति सेवा सहकारी समिति ग्राम गढ़डोगरी पंजीयन क्रमांक 335 का छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग द्वारा आज 15 अप्रैल दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ के 515 नवीन पैक्स सोसायटी के गठन उपरांत वर्चुअल के माध्यम से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य अतिथि एवं सहकारिता विभाग के मंत्री केदार कश्यप के अध्यक्ष में शुभारंभ किया गया।
इस दौरान सहकारिता विभाग द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ किसान सदस्यों को आमंत्रित किया।

किसानों ने वर्चुअल शुभारंभ को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सुना
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलर हुमिंत लिमजा ने क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया इसके पूर्व बेलरगांव से जुड़े थे। जहां किसानों के किसान पंजीयन या कृषि ऋण के लिए बेलरगांव जाना पड़ता था अब किसानों को गढ़डोगरी(मां.)सहकारी समिति गठन से सुविधा प्रदान होगी।
इस दौरान अध्यक्ष सहकारी समिति बेलरगांव अध्यक्ष टीकेशवर ध्रुव, सरपंच इंदुमती मरकाम,जनपद सभापति कृषि विभाग पन्ना मरकाम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, उपसरपंच दलगंजन सिंह मरकाम, भुनेश्वर नेताम, दिलीप मंडावी,रंजनी नेताम सरपंच, समिति प्रबंधक बेलर श्रवण ठाकुर, समिति प्रबंधक गढ़डोगरी कमल लोकेश निर्मलकर, युगल यादव सहित क्षेत्र के किसान एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।






