जनजातीय समाज राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव के विचारों और आदर्शों को जीवन मे अमल करने का लिया संकल्प….भिलाई उरांव आदिवासी समाज द्वारा मनाई गई जन्म शताब्दी दिवस



भिलाई।उरांव (सरना) आदिवासी समाज के द्वारा 29 अक्टूबर को आदिवासियों का मसीहा कहलाने वाले बाबा कार्तिक उरांव के जन्म दिवस को शताब्दी दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए समाज के  लोगो द्वारा आस्थागृह में बुद्धिजनों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में समाज के सुरेन्द्र उरांव के द्वारा बाबा कार्तिक जी के जीवन परिचय, उनके संघर्षों आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्तिक बाबा के विचारों, आदर्शों को जीवन में अमल करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक – श्रीमती पार्वती भगत अध्यक्ष – नीलिमा भगत सचिव – स्वर्णा भगत सह सचिव – फूलवती भगत + सोनी भगत- कोषाध्यक्ष – निर्मला भगत सांस्कृतिक सचिव – मन कुआँशी भगत समाज के कर्मठ कार्यकर्ता एवं सगाजन  अमृता बैरागी , कमला लकड़ा , मंजू उरांव , रोथा राम , सुरेंद्र एक्का, रामधनी भगत, सुरेंद्र उरांव , भनराज राम भगत आदि सभी का सहयोग सराहनीय रहा ।