रायपुर।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमती कश्यप ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. कश्यप को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान- 2024 से सम्मानित किया।
गोंडी साहित्य के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली डॉ.कश्यप को इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. जयमती ने बस्तर की समृद्ध बोली और संस्कृति का मान बढ़ाया है। समूचा छत्तीसगढ़ उनको मिले इस सम्मान से गर्वित महसूस कर रहा है।