त्रिभुवन यदु बने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता


पाटन। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सेलूद निवासी त्रिभुवन यदु को जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
बताया गया है कि त्रिभुवन यदु लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर सेलूद सहित आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।