राजपूत क्षत्रिय महासभा की बैठक में श्रद्धांजलि एवं महत्वपूर्ण निर्णय


पंडरिया- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ हटादह पंजीयन क्रमांक 1282 उप समिति पंडरिया के निर्णायक समिति की बैठक प्रशांत सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को महाराणा प्रताप मंगल भवन पंडरिया में सम्पन्न हुआ। जिसमें वर्ष 2025 – 26 सामान्य सदस्य को सूची का अवलोकन एवं चर्चा किया गया।समाज से प्रकाशित होने वाले शौर्य पुस्तिका 2026 में विवाह योग्य युवक युक्तियां की सूची का अवलोकन किया गया। उप समिति के सभी युवा योग्य व्यक्ति की सूची की जानकारी दी गई। इनके अलावा आम
जलसा उप समिति पंडरिया में करने के संबंध में चर्चा एवं निर्णय लिया गया।
बैठक में उप समिति पंडरिया 1282 में दिवंगत स्वर्गीय विश्राम सिंह पीपरखूंटी स्वर्गीय  विमला पति खेम सिंह पंडरिया, स्वर्गीय रवोदय सिंह पिता रवि सिंह पंडरिया, स्वर्गीय सुरेश सिंह बैस, स्वर्गीय रामटहल बैस, स्वर्गीय निरंजन सिंह बैस दशरंगपुर, स्वर्गीय नरेंद्र सिंह कुई, स्वर्गीय दुष्यंत सिंह पंडरिया, स्वर्गीय बलदाऊ सिंह घानाघाट उप समिति पंडरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन दौरान प्रशांत सिंह चौहा, अनिरुद्ध सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह चौहान, रविकांत सिंह, ठाकुर प्रभात सिंह, सुरेश सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, संतोष सिंह ठाकुर, धर्म सिंह, मार्तंड सिंह,सुरेंद्र सिंह, गोरे सिंह, नरेश सिंह ठाकुर,नरेंद्र सिंह, मार्तंड सिंह उपस्थित थे।