शहीद दिवस पर मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

केशव साहू

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर एवं कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव के निर्देशानुसार 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी शहीद दिवस को महाविद्यालय के नये एवं पुराने भवन में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में दो मीनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने मौन धारण के पूर्व छात्र-छात्राओं को शहीद दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजें सारे देश में दो मीनट का मौन रखा जाता है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, वहीं 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, इसलिए इन अमर शहीदों की याद में 23 मार्च और 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते अपना प्राणों का बलिदान दे दिया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, क्रीडा अधिकारी, ग्रंथपाल, अतिथि व्याख्यातगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।