नम आंखों से दी शालिनी यादव को श्रद्धांजलि, दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, स्व सहायता समूह के अध्यक्ष के साथ समाज सेवा की शुरुआत की, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच से जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के तथा समाज के जिम्मेदार पदों में रहकर किया सक्रिय काम, पढ़िए पूरी सफरनामा

दुर्ग। । दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय शालिनी यादव को श्रद्धांजलि देने श्रद्धांजलि सभा में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग जुटे सभा को कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं एवं समाज प्रमुखों ने संबोधित किया जिन्होंने कहा कि शालिनी यादव नाम के अनुरूप थी वह बहुत ही सहज सरल एवं मिलनसार स्वभाव की थी अपनी स्वभाव की वजह से लोगों के बीच उन्होंने एक अमिट छाप छोड़ी है जिसकी स्मृतियां हमेशा लोगों के साथ रहेगी नवीन कालेज नगपुरा का शालिनी के नाम पर नामकरण किए जाने का मौजूद लोगों ने सराहना किया।


श्रध्दांजलि सभा में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,बेमेतरा विधायक आषीश छबडा, दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, डोगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन,पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक गुण्डरदेही डा दयाराम साहू,अध्यक्ष बंडी बोर्ड दुर्ग अशवनी साहू,चरोदा नगर निगम महापौर निर्मल कोसरे,रिसाली नगर निगम महापौर संगीता सिन्हा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू, ठेठवार यादव महासभा छग के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव,अध्यक्ष केश कला बोर्ड छ.ग नन्द कुमार सेन, त्रम कल्याण मंडल छ.ग शासन केशव बंटी हरमुख, पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, छग स्काऊट गाइड के पूर्व आयुक्त गजेन्द्र यादव अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेन्द्र हिरवानी,क्षितिश चंद्राकर, कृषिसभापति योगिता चंद्राकर,उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, पुष्पा यादव,बी.ओ.मो.उपस्वाथ केन्द्र निकुम डा देवेंद्र किशोर बेलचंदन, समाज सेवी हर्ष साहू, छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव,जनपद सदस्य टिकेश्वरीलाल देशमुख, राकेश हिरवानी,रूपेश देशमुख, हरेन्द्रदेव घृतलरहे, ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा,संघ दुर्ग अध्यक्ष मुकुंद पारकर, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कुथरेल शिवनारायण दिल्लीवार, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति उतई दिवाकर गायकवाड, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बोरिगारका राजेश साहू,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गनयारी रोहित साहू, जनपद पंचायत दुर्ग विधायक प्रतिनिधि डा.पिलेश्वर साहू,कांग्रेस कमेटी जिला सचिव जामवंत गजपाल, प्रदीप चन्द्राकर, सरपंच गण पुष्पा देशमुख, रेखा अजय चतुर्वेदी,राजश्री प्रेरणा चंद्राकर,ज्वाला प्रसाद देशमुख, मंजू यदु, मुक्ती सुधाकर, आशा देशमुख, हुल्ली बाई साहू,जनपद सदस्य लेखन साहू,नोहर साहू,दिपिका चंद्राकर, मनोज चन्द्राकार सहित प्रदेशभर से यादव समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण व अन्य वरिष्ठ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

“बाक्स”
शालिनी की सामाजिक एवं राजनैतिक सफर
स्व शालिनी यादव ने प्रगति स्व सहायता समूह बोरई के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1997 से सामाजिक सफर की शुरूआत की तब से मृत्यु पर्यंत अध्यक्ष रही, वर्ष 2000 से 2010 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवा दी वर्ष 2003 में बालिका समृद्धि, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केरूप में सम्मानित की गई वर्ष2010 से 2015 तक सरपंच ग्राम पंचायत बोरई की सरपंच रही इस दौरान वर्ष 2013 में मनरेगा अंतर्गत दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा रोजगार सृजन मानव दिवस के लिए राष्ट्रीय अवार्ड हेतु नामंकित किया गया. वर्ष 2010 से ग्राम व क्षेत्रिय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के रूप सेवा देना शुरू की उनकी सक्रियता के देखते हुए वर्ष 2015-16 उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण बनाई गई. वे यादव समाज में की सक्रिय थी वर्ष 2015 से 2021 तक प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ, यादव (ठेठवार) समाज महासभा छत्तीसगढ़ रही वर्ष 2020 से अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग के रूप कार्य कर रही थी वर्ष 2021 से प्रदेश संरक्षक, यादव (ठेठवार) समाज महासभा छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान में प्रभारी, अहिवारा विधान सभा, डिजीटल कांग्रेस रही।