कुंडा।एसबीआई लाइफ कवर्धा ब्रांच द्वारा कुंडा मे शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर शामिल हुए, साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में एसबीआई लाइफ के डिप्टी रिजिनल मैनेजर शैलेश श्रीवास्तव, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजेश कुमार सोनी( परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कुंडा), संजय सिंह (DSM कवर्धा ब्रांच) उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों द्वारा शिक्षा व समाज मे शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही पूरे समाज का पथ प्रदर्शक होते हैं।समाज मे सभी वर्ग शिक्षक का अनुसरण करते हैं तथा शिक्षक के द्वारा पढ़ाये बच्चे ही देश के भविष्य बनते हैं,जो देश की विकास में अपना योगदान देते हैं।


कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शैलेश श्रीवास्तव द्वारा समाज में शिक्षकों के महत्व एवं एसबीआई लाईफ में शिक्षको की सहभागिता के बारे में जानकारी देते हुए जीवन और परिवार के लिए बीमा/ बचत सही जगह करने के बारे में मार्गदर्शन किया। साथ ही सेवा निवृत्त शिक्षक को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसबीआई लाइफ इन्सुरेंस से पिछले कुछ महीनों में मृत्यु हुए 3 बीमित व्यक्तियो के परिवार को क्लेम की राशि का चेक प्रधान किया करते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री गौरव अलंकार शिक्षा सम्मान से सम्मानित, शिक्षा दूत, ज्ञानपीठ, राज्यपाल जैसे विभन्न क्षेत्रो में सम्मानित एवं चयनित शिक्षको को प्रतीक चिन्ह एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री छेदीलाल चन्द्राकर, से.नि. रामकुमार साहू (प्राचार्य), नंदू निर्मलकर (प्राचार्य), मनहरण मानिकपुरी,(प्रधान पाठक), कलीराम चन्द्राकर, पुरषोत्तम निर्मलकर, मनोज चंद्रवंशी, रोहित रजक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।








