पाटन में शहादत को नमन, प्रथम पुण्यतिथि पर शहीद आकाश राव गिरिपूंजे को श्रद्धा सुमन अर्पित, पाटन में एसडीओपी के रूप में सेवा को नागरिकों ने याद किया

पाटन-कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए, 2013 बैच के वीर पुलिस अधिकारी एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई , प्रथम पुण्यतिथि पर पाटन के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आफिस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा व जवानों और नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर एसडीओपी अनूप लकड़ा, विभाग के कर्मचारी चंद्रभान बर्रे, उत्तम देशमुख,नीरज लिंबू व वरिष्ठ नागरिक रेखा देवांगन, पोषण कोसरे, मुकेश सेन सहित आमजन उपस्थित रहे

शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की पुण्यतिथि पर
शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को याद कर साथी जवान कहते हैं कि उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी वे आदेश देने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता थे. खतरे की आशंका के बावजूद वे पीछे नहीं हटते थे और फोर्स को लीड करते थे. उनके लिए वर्दी सिर्फ एक नौकरी नहीं थी, बल्कि जनता की सुरक्षा का संकल्प रहा.

साजिश के तहत माओवादियों ने बिछाया था जाल

9 जून 2025 को कोंटा थाना क्षेत्र के डोंडरा गांव के समीप स्थित गिट्टी खदान में नक्सलियों ने पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर अपनी मौजूदगी का संदेश देने की कोशिश की थी. सूचना मिलते ही एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने देर नहीं की और वो अपनी टीम के साथ मौके की ओर रवाना हो गए. लेकिन उस दिन नक्सलियों ने एक खतरनाक साजिश रच रखी थी. घटनास्थल के आसपास आईईडी विस्फोटक लगाए गए थे ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके. जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, जोरदार विस्फोट हुआ, धरती कांप उठी, धुएं का गुबार आसमान में फैल गया. आकाश राव गिरिपुंजे गंभीर रुप से जख्मी हो गए और उनकी शहादत हो गई.

नम हुई साथी जवानों की आंखें

उनके साथ काम करने वाले जवान बताते हैं कि वे हमेशा टीम का मनोबल बढ़ाते थे. कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता था. वे जानते थे कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हर कदम खतरे से भरा है, फिर भी उन्होंने कभी अपने कर्तव्य से समझौता नहीं किया. प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई जवानों की आंखें नम नजर आई.

पाटन में लंबे समय तक रहे पदस्थ ,पूरी ईमानदारी से निभाई जिम्मेदारी

शहीद आकाश राव गिरिपुंजे पाटन में लंबे समय तक पदस्थ रहे वे पाटन एसडीओपी के रूप में कार्यरत थे चूंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हुआ करता थी वहीं मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी और उसे जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए कार्य किया इसीलिए पाटन में लंबा अनुभव रहा वह यहां आम नागरिक व पुलिस परिवार उनके साथ जुड़ा रहा