ब्लाक के प्राथमिक शाला डबरी में चंद्रशेखर आजाद व नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

पंडरिया।आजाद व नानाजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा आजाद एक निर्भीक योद्धा थे, जिन्होंने कम उम्र में ही कई बड़े-बड़े काम किए। असाधारण काम करने के लिए उम्र मायने नहीं रखते इसीलिए तो उन्होंने अंग्रेजों की नींव हिला कर रख दी थी। आजाद का सपना था कि भारत कैसे स्वतंत्र हो,आजाद ने स्वतंत्रता की देवी की उपासना करते थे और चाहते थे कि भारत माता दुश्मनों के हाथ से मुक्त हो। अंत में देश के लिए उन्होंने अपने प्राणों की सर्वोच्च बलिदान दिया। बच्चों को चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाया गया।शाला डबरी के बच्चों ने एक महान सपूत नाना साहब देशमुख को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।प्राथमिक शाला डबरी ने देश के महान गायक पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त करके 2 मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।