सभी विद्यालयों मे हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

पण्डरिया। ब्लाक के सभी शासकीय विद्यालयों में शनिवार को तिरंग यात्रा निकाल कर तिरंगक सप्ताह अंतर्गत लोगों में देश भक्ति जागृत किया गया।नगर के विद्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाला गया।ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम कुम्ही,पौनी,डोमसरा, पाढ़ी,रौहा,कापादह, दुल्लापुर, महका, पिपरखूँटी, बेलमुडा, खरहट्टा सहित सभी विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाला गया।शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। रैली में विद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “घर घर तिरंगा,हर घर तिरंगा” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानपाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा न केवल हमारी आजादी का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का भी प्रतीक है।

उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर भी तिरंगा फहराएं और इस अभियान का हिस्सा बनें। शिक्षक सत्येन्द्र नाथ प्रताप सिंह, लता चांदसे ने छात्रों को तिरंगे के महत्व और इसके सम्मान के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक हमिद उल्ला खान स्थानीय समुदाय के सदस्य और अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


कुंडा में निकाला गया तिरंगा यात्रा– कुंडा स्थित माध्यमिक शाला व हायर सेकंडरी के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर गलियों में भ्रमण किया तथा लोगों से हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम व देश भक्ति का संदेश दिया।छात्र-छात्राओं ने नारे लगाये तथा लोगों से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने व देश के लिए कुर्बानी का आव्हान करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

इस दौरान प्राचार्य गुरुदीप मक्कड़,प्रधान पाठक मोहन राजपूत, शिक्षक कलीराम चंद्राकर,सालिक राम यादव,राजेश सोनी,हंसलता धिरही, संगीता त्रिपाठी, ललिता साहू,महेंद्र अलसरे, रामशरण साहू प्राचार्य डाइट,भागवत सहित अनेक लोग शामिल हुए।