
पाटन। जनकल्याण समिति पाटन के आह्वान पर आज पाटन में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में युवाओं का हुजूम देखने को मिला। बाइक में सवार युवा देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे है। वही डीजे में भी देश भक्ति गाना बजाया जा रहा है। तिरंगा रैली स्वामी आत्मानंद चौक से पूजा अर्चना कर रवाना हुई जो कि पाटन के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुवे पाटन कालेज भी पहुंची। इस दौरान विभिन्न महापुरुषों के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा रैली कुछ ही देर में वापस आत्मानंद चौक पहुंचेगी। जहाँ पर उसका समापन होगा।।






