सोमनापुर मे स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी के रुप में निकाली तिरंगा रैली

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विकास खंड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय प्राथमिक,मध्यमिक एवम हाई स्कूल सोमनापुर नया में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आजादी के 75 वाँ अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा रैली प्रभातफेरी के रुप में निकाली गई। तिरंगा रैली में समस्त ग्रामवासी,शिक्षकगण एवम छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। हाई स्कूल सोमनापुर मे जनपद सदस्य सुरेश दिवाकर क के द्वारा ध्वजारोहण हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवम् उनके बलिदानों को याद किया। ग्राम पंचायत सरपंच भूपेंद्र पटेल ने उत्कृष्ट विद्यार्थियो एवम नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम के बाढे लाल पटेल को पर्यावरण पुरस्कार,राम बाई को प्रसव दाई पुरस्कार, दुजमत बाई को वृक्षारोपण पुरस्कार और इसी प्रकार कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा टॉपर पंकज कुमार साहू को 6000 राशि एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संभाग स्तर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबड्डी खिलाड़ी छात्र बिरेन्द्र साहू एवम खोखो में करिश्मा साहू,विद्या पटेल,माध्यमिक शाला से खो खो प्रतियोगिता मे राधा पटेल,करीना टंडन, खिलेश्वर, उमाशंकर, सीएम,भानमती यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्ष 2022-23 मे दसवीं बोर्ड परीक्षा राज्य स्तर टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियो को 11000 राशि नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू,प्रधानपाठक बी आर बांधकर,पवन कुमार चांदसे,व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान, महेंद्र कंठले,ज्योति ध्रुव,शकुन पाटले,शिक्षक महेश जायसवाल,नेतराम वर्मा, कार्तिक राम, प्रताप सिंह,अरमिश चेलसे,तिलक पटेल,बलदेव,सचिव जितेंद्र लहरे,सिरवन बाई,मोहन, तामेश्वर सेन,रंजन,पालन पटेल छात्र छात्राएं गणमान्य नागरिक एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।