

पंडरिया । विकास खंड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय प्राथमिक,मध्यमिक एवम हाई स्कूल सोमनापुर नया में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आजादी के 75 वाँ अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा रैली प्रभातफेरी के रुप में निकाली गई। तिरंगा रैली में समस्त ग्रामवासी,शिक्षकगण एवम छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। हाई स्कूल सोमनापुर मे जनपद सदस्य सुरेश दिवाकर क के द्वारा ध्वजारोहण हुआ। 








