भाजपा मंडल बड़ेडोंगर में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा लगाने लोगों से किया आह्वान

आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । आजादी के अमृत वर्ष पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत आजादी के 75 वा अमृत महोत्सव के तहत भाजपा मंडल बड़ेडोंगर में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं विशेष अतिथि मण्डल प्रभारी प्रवीर सिंह बदेशा की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्दिर प्रांगण से बैंक आफ इंडिया चौंक तक निकालकर आम जनता को घर घर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान जगह जगह देश के क्रांतिकारियों की याद में जयकारे लगाए गए। राष्ट्रीय पर्व से प्रत्येक देशवासियों को जोड़ने के लिए तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम लगातार चलेगा। सभी बूथों पर घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा इतिहास में पहली बार देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव 2 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। तिरंगा झंडा यात्रा से देश को स्वतंत्र कराने वाले सेनानियों को सम्मान दिया जा रहा है। सभी ने लोगों से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाएं। इस यात्रा में मन्दिर समिति के पदिाकारी एवं सदस्य भी हुए शामिल ।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष झारीराम सलाम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र, प्रतोष त्रिपाठी, निर्मल नाग, जुगधर मरापी, केशरचंद पुजारी, यादुदास मानिकपुरी, विद्यासागर नायक, महेंद्र सलाम, राजकुमार सागर, गणेश प्रधान, फूलसिंह नाग, रामसाय नेताम, सुकलू कोमरा, भानुराम नाग, परमेश्वर सेठिया, राकेश यादव, सुकलाल नाग, दुर्गेश निर्मलकर, दासानंद माली, सोपसिंह नाग, लक्ष्मण नाग सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।