पाटन। भिलाई 3 थाना क्षेत्र के ग्राम औरी (छोटे) में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसकी शिकायत ग्राम के महिला पंच सरिता सोनवानी द्वारा भिलाई 3 थाना को लिखित में दिया गया है। सरिता सोनवानी ने पुलिस को दिए ज्ञापन में बताया है कि गांव के ही छनू बांधे द्वारा पिछले तीन माह से अवैध शराब बेच रहे है। जिससे गांव का माहौल और वातावरण खराब हो रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के कोटवार द्वारा भी शराब नहीं बेचने की समझाइश दी है लेकिन इसके बाद भी लगातार अवैध शराब का विक्रय जारी है। जिस पर कार्रवाई की मांग की गई है।







