ट्रक ड्राइवर को भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने पुलिस वालो ने किया पिटाई, ड्राइवर संघ ने लगाया आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पिटाई करने वाले पुलिस वालो पर कार्रवाई नही हुई तो छग बंद करने की दी चेतावनी


पाटन। ऑल ड्राइवर एसोसियेशन जिला दुर्ग के द्वारा कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंप कर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है । ज्ञापन में बताया गया है की अगर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद करने का भी जानकारी ज्ञापन में दिया गया है ।
आल ड्राइवर एसोसियेशन जिला दुर्ग के अध्यक्ष भोज राम नागराज ने बताया कि जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के दो पुलिस वालो के द्वारा ट्रक ड्राइवर चेतन यादव के साथ लात घुसा से मारपीट किया था। बताया गया है की जिस समय मारपीट की गई उसे समय भाजपा के भी कुछ कार्यकर्ता वहां पर मौजूद थे । अध्यक्ष भोजराम नागराज ने बताया कि कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए जेवरा सिरसा चौकी के जिन दो पुलिस कर्मियों ने ट्रक ड्राइवर चेतन यादव के साथ मारपीट की है उन्हें बर्खास्त करने की मांग किए हैं। इस संदर्भ में पूर्व में भी 20 फरवरी को ऑल ड्राइवर एसोसियेशन जिला दुर्ग के द्वारा ज्ञापन सौंप चुका है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से आल ड्राइवर एसोसियेशन जिला दुर्ग के सदस्यों में काफी आक्रोश है।