पाटन। ग्राम पंचायत झीट में सरपंच प्रत्याशी तुलसी अंशु रजक ने आज प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं , युवाओं बुजुर्गों सहित महिलाओं की जनसैलाब जनसंपर्क रैली में उमर पड़ा। 500 से अधिक महिलाओं ने आज तुलसी अंशु रजक के पक्ष में चुनाव प्रचार का कमान संभाल लिया। अब ऐसा माहौल बन गया है कि चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर सकते हैं । आज जनसंपर्क रैली काफी ऐतिहासिक रही।







