प्राथमिक शाला नेऊरगांव में मनाई गई तुलसीदास जी की जयंती

पंडरिया।विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला नेऊरगांव में श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को संत शिरोमणि व महान समाज सुधारक गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।संस्था के प्रधान पाठक रोशन साहू ने तुलसीदास के दोहे व चौपाई के माध्यम से उनके बताए हुए सतमार्ग,सच्चरित्र,त्याग, समर्पण व भाईचारे की भावना को अपनाकर समाज में सद्भावना स्थापित कर जीवन को सफल बनाने की बात कही।शिक्षक सतीष पांडे तथा नेतराम चंद्राकर के द्वारा श्रीरामचरित मानस के अंश को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरक प्रसंग बताया गया।अंत में बच्चों को प्रसाद वितरण कर एक कीर्तन गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से संकुल समन्वयक एम.एल.सोनवानी, प्र.पा.भागवत प्रसाद साहू,शिक्षक नेतराम चंद्राकर, सतीष पांडे, प्रीतम राम साहू,कोमल निषाद,ईश्वर रजक,नरेंद्र साहू, विजय यादव आदि उपस्थित रहे।