मानस गान में तुमा कला की मंडली प्रथम रही, छाटा में दो दिवसीय मानस सम्मेलन का समापन, रात्रि में हरेली के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति


पाटन। ज्ञान सरोवर मानस समिति एवं समस्त ग्राम वासियों ग्राम छाटा द्वारा दो दिवसीय स्वर मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया । साथ ही साथ वार्षिक मंडई मिलन समारोह भी रखा गया। शनिवार और रविवार को हुए इस आयोजन में दुर्ग सहित आसपास के जिला के 23 मानस मंडलीओं ने हिस्सा लिया। इनमें पुरुष वर्ग में स्वरांजलि मानस मंडली तुमा कला जिला दुर्ग की टीम प्रथम द्वितीय सुर सिंगार मानस मंडली गातापार अभनपुर ,तृतीय ज्ञान गंगा मानस मंडली गनियारी जिला दुर्ग, चतुर्थ जय बजरंग मानस मंडली खिलोरा बेरला,चतुर्थ जय बजरंग मानस मंडली अहिवारा ,षष्टम शिव शंकर मानस मंडली खलारी गुंडरदेही की मंडली रही। इसी तरह से महिला वर्ग में प्रथम नवदीप बालिका मानस मंडली अंबागढ़ चौकी रही । द्वितीय लक्ष्मी महिला मानस मंडली कुल्हाड़ी कुरूद, तृतीय सुनील बालिका मानस मंडली नहर खपरी जिला दुर्ग, चतुर्थ तन्मय बालिका मानस मंडली भरदा कला बालोद, पंचम श्री जानकी बालिका मानस मंडली सोने वाला धमतरी, षष्टम नव जागृति महिला मानस मंडली भानपुरी रही। इसी तरह से विशेष पुरस्कार व्याख्या पक्ष में सत्संग सरिता मानस परिवार हसदा, हारमोनियम वादन में श्री मुख मानस परिवार कवर्धा, तबला वादन में सुर श्रृंगार मानस परिवार गातापार, बांसुरी में वीर मानस परिवार कवर्धा की मंडली को विशेष पुरस्कार दिया गया। मानस गान सम्मेलन का समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा मौजूद रहे। उनका स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष तेजराम कामड़िया, संतोष मानिकपुरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इससे पहले 11 फरवरी को सुबह मानस गान सम्मेलन की शुरुआत पूजा अर्चना करके हुई । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य संध्या वर्मा, सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू सहित आयोजन मंडल के सभी सदस्य गण मौजूद रहे। स्थानीय महिला मंडली के द्वारा रामायण मानस गान की शुरुआत किया गया। रात्रि में लोक सांस्कृतिक संस्था हरेली मड़ाई भांठा जिला धमतरी के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गोपी साहू एवं बलराम यादव ने किया इस। अवसर पर मुख्य रूप से गिरधर बघेल, तेजराम कामड़िया, शिवनारायण कामड़ियां, राम नरेश साहू, व जीवधन गजपाल , विक्की पटेल संतोष मानिकपुरी, राजाराम पटेल ,संतोष यादव ,भगवती विश्वकर्मा, भगवती साहू, जितेंद्र गजपाल, उदय राम वर्मा, भूषण वर्मा, अंजोर दास टंडन ,जगत राम साहू, बुधराम साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।