राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ का अभ्यास वर्ग बिलासपुर सरस्वती शिशु मंदिर कोनी में रविवार को सम्पन्न हुआ।इस 4 दिवसीय प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को अभाविप के आचार पद्धति कार्य पद्धति सैद्धांतिक भूमिका एवं अन्य विषयों पर अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अनेक सत्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया। जिसके अंतिम दिवस समारोप समारोह एवं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई।जिसमें कवर्धा जिले के जिला संयोजक के रुप में तुषार चन्द्रवंशी को तिसरी बार अभाविप के जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। चन्द्रवंशी लगातार विद्यालय एवं महाविद्यालयों की विभिन्न शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक समस्याओं के निराकरण कर के लिए कार्य कर रहें हैं।






