पुल से टकराए बाइक सवार दो युवक, समाज सेवी अश्वनी टंडन ने दिया मानवता का परिचय, अपने ही कार से घायलों को अस्पताल ले गए, पढ़िए पूरी खबर


दुर्ग। बीती रात को करीब 10 बजे बासीन से ही लिमाही मोड़ के पास बने पुल पर बाइक सवार दो युवक टकरा गया। इससे एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दे कि सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही बोड़ेगांव निवासी समाजसेवी अश्वनी टंडन तत्काल अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे और दोनों ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। समय पर इलाज मिलने से दोनों युवकों की जान तो बच गई है लेकिन अभी भी एक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है ।अश्वनी टंडन के द्वारा किए गए इस कार्य के आसपास के लोगों ने सराहना की।

गौरतलब हो कि समाजसेवी अश्वनी टंडन को इस तरह सहयोग के कार्य करने के कारण जिला पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया जा चुका है । उन्होंने 50 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है।