पाटन। दुर्ग पाटन रोड पर आज फिर एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमे दो बाइक आपस में टकराई है। तीन लोग घायल हुआ है। बाइक में क्षतिग्रस्त हुआ है। पाटन थाना मामला दर्ज कर लिए है। जानकारी के मुताबिक आवेदक भारत साहू
ड्रायविंग कार्य करता है। दिनांक 04.03.24 को वो अपना स्पीकर बनाने ग्राम अरसनारा आया था। स्पीकर बना कर अपनी मोटर सायकल क्रं. CG07-CQ-7646 से वापस देवादा जा रहा था मोटर सायकल में गोपाल निर्मलकर पीछे बैठा था करीब 12.00 बजे दोपहर डिवाईडर पार करके ग्राम देवादा की ओर मुडे उसी समय मोटर सायकल पल्सर सोल्ड का चालक फलेन्द्र अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाजू से मेरी मोटर सायकल क्रं. CG07-CQ-7646 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये एवं ठोकर मारने वाला चालक फलेन्द्र भी गिर गया ।।







