पाटन। पाटन से झीट जाने वाले सड़क पर कैंट स्कूल के पास आज एक सड़क हादसा हुआ। दो बाइक आपस में टकराई जिसमें एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घायल युवक का नाम सेंटी यादव पाटन का बताया जा रहा है।







