पाटन। ग्राम पंचायत सांकरा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया। बता दे की पल्स पोलियो अभियान के तहत आज 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो पिलाई जा रही है। सरपंच रवि सिंगौर ने सभी पालकों से अपील किया है कि वह अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चे को पल्स पोलियो बूथ तक ले जाएं और इस अभियान में शामिल होकर बच्चों को पोलियो के खुराक जरूर पिलाए।







