भिलाई।सामाजिक संस्था “प्रयास – एक पहल ” फाउंडेशन के द्वारा उदय स्कूल व उदय महाविद्यालय में दो दिवसीय योग शिविर क आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम दिवस पर उदय स्कूल के बच्चों को जो इस देश के भविष्य हैं उन्हें योगाअभ्यास खेल खेल में करवाया गया व द्वितीय दिवस पर उदय महाविद्यालय बी एड के छात्र छात्राओं को जो आने वाले समय में शिक्षक के पद पर स्थापित होकर हमारे इन्ही बच्चों को शिक्षा प्रदान करके भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने में अद्भुत भूमिका निभाएंगे आज हमारे संस्था के द्वारा बहुत ही बेहतर माध्यम से योगाअभ्यास करवाया गया।

इस संस्था के अध्यक्ष होने के साथ साथ उमेश एक योग प्रशिक्षक भी हैं इस दो दिवसीय योग शिविर के द्वारा उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश किया।






