दो दिवसीय छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान सम्मेलन संम्पन्न।

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ का दो दिवसीय विशाल किसान मेला और कृषक संगोष्ठी रविवार को संम्पन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश ही नहीं पूरे देश से करीब 120 कृषि संबंधी स्टॉल लगाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में लगभग 20,000 किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस संगोष्ठी में वर्तमान परिप्रेक्ष में फसल परिवर्तन कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मौसम के अनुकूल नारियल की खेती और कटहल की खेती विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोहान, उपाध्यक्ष दीप चौहान, प्रदेश सचिव भूपेंद्र दुबे, सह सचिव दिलीप राठौर, कोषाध्यक्ष संजय गोहिल एवं हर्षित पडियार के साथ-साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले के अध्यक्षों का विशेष योगदान रहा छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों को तकनीकी क्षेत्र में उन्नत बनाना भी है ग्राम खपरी कुम्हारी में संघ का स्वयं का अपना भवन है जिसमें समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है संघ के प्रदेश सचिव ने बताया की संघ का वर्तमान भवन किसानों के प्रशिक्षण के लिए बहुत छोटा है अतः शासन द्वारा यदि शासकीय भूमि आवंटित किया जाता है ।

तो किसानों को प्रायोगिक रूप में प्रशिक्षित किया जा सकता है इस हेतु संघ द्वारा रामपुर नाला के पास की भूमि को आवंटित करने की मांग की गई है इसके साथ ही कुम्हारी में नए सब्जी मंडी बनाने की मांग माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है समय अभाव की वजह से माननीय मुख्यमंत्री का आगमन मंच के कार्यक्रम में नहीं हो सका किसान संघ उक्त मांगों को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा किसान मेला में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए जिनमें मुख्य रूप से अहिवारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी ओनी महिलांग, मनीष बंजारे , स्वप्निल उपाध्याय, अजय मढरिया, वीरेंद्र पटेल, कैलाश नाहटा एवं राजू यादव सहित अन्य वरिष्ठ जन शामिल हुए ।