नगरी/सिहावा,बेलरगांव।विघ्नहर्ता बाल गणेश समिति बेलरगांव के द्वारा बस स्टैंड मैदान पर दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई नामी टीमों ने हिस्सा लिया है।
पहले दिन से ही मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल रात खेला जाएगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।






