घुघुवा(क) में दो दिवसीय  सस्वर मानस-गान प्रतियोगिता कल से

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में दो दिवसीय विराट स-स्वर मानस-गान प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 7 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है, रविवार 8 तारीख रात्रि में दूजन बाई कृत श्री माया पंडवानी बिलासपुर की प्रस्तुति होगी। पुरस्कार विवरण पुरुष वर्ग प्रथम 3001 रु, महिला वर्ग प्रथम 2501 एवं अन्य स्तर हेतु भी पुरस्कार रखा गया है। अतः आप समस्त श्रद्धालु श्रोतागण एवं क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।