दिनांक – 10 फरवरी शनिवार शुभारंभ एवं 11 फरवरी रविवार 2024

पाटन।आज के भौतिक युग में प्रत्येक मानव जाति सुख की खोज में दुख में अशान्ति के आग में झुलसते जा रहे हैं। और इन्हीं के कारण मानव समाज का भौतिक तथा आध्यात्मिक पतन हो रहा है। आज इस बात की आवश्यकता है समाज को सही दिशा निर्देश कहाँ से मिले ? जिससे कि एक आदर्श परिवार समाज एवं आदर्श राज्य बनाने अपना – अपना सहयोग प्रदान कर सके। और इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अखिल ब्रम्हाण्ड के महानायक पारब्रम्ह परमेश्वर भगवान श्रीराम की असीम कृपा समस्त देवी देवताओं की दयादृष्टि तथा धर्म के प्रति आस्था रखने वाले दानदाताओं के अपार सहयोग से हमारे ग्राम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से मानस मंडलियों के मानस संतों द्वारा कथामृत एवं भजनांमृत परोसा जायेगा। जिसे प्राप्त करने के लिए आप सब भक्तगण धार्मिक एवं ज्ञान के पावन मंच में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आत्मकल्याण एवं जनकल्याण के इस महायज्ञ में भागीदार बने एवं अपना सहयोग प्रदान करें।मंडाई मिलन 11 फरवरी 2024 दिन रविवार रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाच का कार्यक्रम,मोंगरा नाच पार्टी नंदिनी – खुंदनी, जिला – बालोद की भव्य प्रस्तुति






