ग्राम मर्रा में दो दिवसीय जस गीत झांकी स्पर्धा का आयोजन

मर्रा में कल से जस झांकी स्पर्धा
पाटन। समीप के ग्राम मर्रा में दो दिवसीय जस गीत झांकी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच पालेश्वर ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ शनिवार दिनांक 17 फरवरी को सुबह 10:00 बजे होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध झांकी मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। जस गीत झांकी स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण 18 जनवरी को होगा । शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे । वहीं रविवार को समापन के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।