दो दिवसीय जसगीत झांकी का आयोजन 14-15 फरवरी को बठेना में


पाटन। ग्राम बठेना में नवयुवक मित्र मंडल द्वारा 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय भव्य जसगीत झांकी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश की प्रसिद्ध झांकी जसगीत मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियों के माध्यम से देवी-देवताओं की कथाओं एवं लोक परंपराओं का मनोहारी चित्रण किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा मंच, प्रकाश एवं ध्वनि की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।
नवयुवक मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।