पाटन।। समीप के ग्राम खम्हरिया (डंगनिया) में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता की शुरुआत 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच डॉक्टर संतराम कुंभकार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अन्य अतिथि भी शामिल होंगे। द्वितीय दिवस 28 दिसंबर को रात्रि 8 बजे मानस गान प्रतियोगिता का समापन होगा। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल एवं अन्य जनपद जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रात्रि कालीन कार्यक्रम में सोहना बादल के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।








