मटंग मे दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का  हुआ शुभारम्भ

पाटन। अंचल के समीप ग्राम मटंग मे  दो दिवसीय मानस गान सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया! अखिल ब्रम्हांड के नायक प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती के साथ किया गया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता श्रीमति नोमीन ठाकुर जिला पंचायत सदस्य एवं विशिष्टअतिथि अमित हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत मटंग,श्री तेजेश्वर ठाकुर, श्री टी आर साहू अध्यक्ष मानस संघ पाटन, श्री भागवत प्रसाद वर्मा, पूर्व सरपंच श्रीमती डेगेस्वरी रमेश वर्मा, श्री डूलेश्वर साहू
की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ!

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने अपने उद्धबोधन मे कहा की प्रभु श्री रामचंद्र जी के आचरण का अनुशरण करना चाहिए! जिन्होंने पिता के एक वचन को पालन करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास काटा और दिन दुखियों का उद्धार करके ब्राम्हणड मे धर्म और मर्यादा स्थापित किया !
आगे श्री चंद्रवंशी ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से ग्राम मे सुमति एकता और भक्ति का वातावरण बनता है! आप सबके जीवन मे प्रभु श्री राम जी की कृपा बनी रही!

सरपंच अमित हिरवानी ने सभी अतिथियों का आभर व्यक्त एवं बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया!
कार्यक्रम का संचालक युमन साहू ने किया!
इस अवसर पर पोशुराम निर्मलकर, रमेश वर्मा,मनोज साहू,दादू वर्मा, जगदीश वर्मा, राहुल साहू,पुष्कर साहू, हर्ष वर्मा,तोरण देवांगन,जीतेन्द्र साहू,हितेश वर्मा, तेनसिंग निर्मलकर, केवलचंद, खेमलाल निर्मल,सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने मानस गान का श्रवण पान किया!