ग्राम छाटा में दो दिवसीय मानस गान स्पर्धा, द्वितीय दिवस रविवार की भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा भी पहुंचे


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम छाटा में आयोजित दो दिवसीय मानस गान स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा रहे।
मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में रामचरितमानस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानस भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का आधार है, जो समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकुर उपस्थित रहे। साथ ही तेजराम कामड़िया, लीलाधर साहू, संतोष मानिकपुरी, बलराम यादव, लालजी साहू, भूषण वर्मा, गिरधर बघेल, शिव नारायण कामडिया, भगवती साहू सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
मानस गान स्पर्धा में विभिन्न मंडलियों ने रामभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना रहा।