अहिवारा में दो दिवसीय मंडई मेला का आयोजन, श्रीराम कृष्ण जागृति मंच

नंदिनी । श्रीराम कृष्ण जागृति मंच नंदिनी अहिवारा द्वारा दो दिवसीय विशाल मंडई मेला 07 और 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्तरीय राऊत नाचा प्रतियोगिता व जय मां दुलवरिन लोक कला नाचा गम्मत बरही सांकरा बालोद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 8 जनवरी को दिलीप षडंगी कृत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह जानकारी हलधर चंद्राकर, डीडी पटेल व बिसाहू दास मानिकपुरी ने दी।