दुर्ग । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग में प्राचार्य डॉ रजनी नेल्सन के संरक्षण, डाइट दुर्ग के उप प्राचार्य डॉ पुष्पा पुरुषोत्तमन के मार्गदर्शन एवं उमेश दुबे व्याख्याता के संयोजन में दो दिवसीय गणित टीएलएम संदर्शिका निर्माण कार्यशाला आयोजित हुआ। 14 एवं 15 सितम्बर तक इस कार्यशाला में स्रोत शिक्षक के रूप में लखेश्वर साहू प्राथमिक शाला खम्हरिया, मणिकांत मरकाम चेटुआ, नरोत्तम साहू बठेना, नीरज कुमार शर्मा चीचा, सुनील कुमार छेदईया सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी सत्येंद्र शर्मा व्याख्याता विस्तार विभाग प्रमुख ने दिया।