अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंडा स्थित ग्राम अछोटी में दो दिवसीय संगीतमय हरिकीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से 5000 हजार के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया। वाचन पं. कामता प्रसाद शरण द्वारा किया जा रहा है। कथा के अंतिम दिन रविवार को पंडित शरण ने भगवान श्रीराम के 1-14 वर्षों के वनवास, मारुति नंदन हनुमान के जन्म सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम की मिश्री घोलकर पी लो, जीवन धन्य -हो जाएगा। भगवान भाव के भूखे हैं और जो भी श्रद्धा एवं अंतरात्मा से उनका स्मरण करता है, वे उसके हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव की शक्ति एवं माता पार्वती की
प्रवचन करते पंडित शरण
भक्ति को अद्वितीय बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में नारी देवी स्वरूप है और उसका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। माता सीता के सम्मान और अपमान के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्त्री का अपमान करने वाले लंका नरेश रावण का कुल सहित नाश हुआ।
भाग्यशाली को मिलता है कथा श्रवण का लाभ
कथावाचक ने कहा कि हर किसी को भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता, जो लोग श्रीराम कथा का श्रवण कर रहे हैं वे अत्यंत भाग्यशाली हैं। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और प्रसंगों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई श्रद्धालु झूमकर नाचते नजर आए। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। संगीतमय श्रीराम कथा में नवयुवक उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में मधु साहू,लोकेश दिल्लीवार, प्रवीण दिल्लीवार, गोपाल सेन, भूपेन्द्र दिल्लीवार, मुरलीमनोहर देशमुख, खुमचंद कोशे, परषोत्तम धीवर, दयालुराम देशमुख, गिरीराज अमृत, दिलीप दिल्लीवार, खिलेंद्र कोशे सहित आयोजन में आस पास के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में श्रध्दालुयों की उपस्थिति रहे।







