पंडरिया। नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय मे दो दिवसीय “राष्ट्रीय गणित दिवस 2024” का आयोजन किया गया। इसका आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन सिंह राजपूत के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात श्री निवासा रामानुजन के प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रथम दिन का कार्यक्रम आयोजन सोमवार को महाविद्यालय में गणितीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता एव पोस्टर प्रतियोगिता का “contribution of Mathematics in scientific innovation” थीम पर किया गया।

जिसमें गणितीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मथुरा साहू, अंजली महिलांग, अंजनी यादव (बीएससी द्वितीय वर्ष )एवं द्वितीय स्थान पर दिव्य चन्द्राकर, आत्रेयी चन्द्राकर, सनिया कोसले (बीएससी प्रथम सेम.)एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर(बीएससी तृतीय वर्ष)पीयूष शर्मा एव द्वितीय स्थान पर मथुरा साहू (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
द्वितीय दिन के कार्यक्रम में मंगलवार को महाविद्यालय में ऑनलाइन सेमिनार के रूप में किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में विक्रम कुमार यादव सहा. प्रा. गणित शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हल्दीबाजार, जिला- कोरबा (छ०ग०) ने अपना व्याख्यान “constribution of
Shrinivasa Ramanujan in Mathematics”विषय में दिया । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश देवांगन (सहा० प्रा० गणित) के द्वारा मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन का घोषण किया गया।






