अछोटी में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता शुरू, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंडली देंगी प्रस्तुति


पाटन।  ग्राम अछोटी, पोस्ट मुरमुन्दा, जिला दुर्ग में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से शुरू हुआ। शनिवार से 1 फरवरी 2026 को समापन होगा। आयोजन को लेकर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 31 जनवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि  डौरा लाल मारकण्डे (सरपंच, ग्राम पंचायत अछोटी) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.  भुमेश्वर साहू गुटजुदा किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  हीरा लाल वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा),  विभाजित साहू (उपसरपंच, ग्राम पंचायत अछोटी),  नागेश साहू (जनपद सदस्य बोर्सी), श्रीमती अन्नपूर्णा साहू (सरपंच गोड़ी),  गोपी साहू (पूर्व सरपंच गोड़ी), श्रीमती एकता भोजराम साहू (जनपद सदस्य धमधा), श्री बाबा श्रीवास (सुरमुन्दा) एवं श्री संजय पाण्डेय (महामंत्री भाजपा, अहिवारा मंडल) उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 1 फरवरी को किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. श्री जी.आर. वर्मा (पूर्व जनपद सदस्य गोढ़ी) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हीरा लाल मारकण्डे (सरपंच ग्राम पंचायत अछोटी) करेंगे।
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।