पाटन। समीप के ग्राम अरसनारा में 18 एवं 19 जनवरी से दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सत्संग समिति अरसनारा के तत्वाधान में आयोजित है। सरपंच एवं समिति के सचिव हरिशंकर साहू ने बताया कि संत शिरोमणि सद्गुरू कबीर साहेब के अमृत वचन एवं संदेश को जन मानस तक पहुंचाने संत निष्ठा साहेब , कबीर आध्यात्म संस्थान मुंजापुर ,मसौली (बाराबंकी) उत्तरप्रदेश से अपने संत मंडली सहित पावन उपस्थिति प्रदान करेंगे।दोनों दिवस दो सत्र मे भजन एवं प्रवचन होगा। प्रथम सत्र सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 3.00 बजे से शायं 5.30 बजे तक आयोजित है।







