शैलदेवी महाविद्यालय में द्विदिवसीय खेल–कूद प्रतियोगिता का समापन



  अंडा। फोटो।  शैलदेवी महाविद्यालय अण्डा में आयोजित द्वि–दिवसीय वार्षिक खेल–कूद प्रतियोगिता 2025–26 का समापन को हर्षोल्लास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन श्री राजन कुमार दुबे द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को मेडल एवं शील्ड प्रदान किए गए।
द्वितीय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रस्सा कस्सी (महिला वर्ग) में B.Sc. B.Ed. चतुर्थ सेमेस्टर की तनूजा ग्रुप विजेता एवं कोनलिका ग्रुप उपविजेता रही, जबकि रस्सा कस्सी (बालक वर्ग) में B.Ed. प्रथम सेमेस्टर विजेता तथा B.Sc. B.Ed. द्वितीय वर्ष उपविजेता रहा।
बैडमिंटन (बालिका वर्ग) में भावना विजेता एवं पूर्वी उपविजेता रहीं।
बैडमिंटन (बालक वर्ग) में पंकज विजेता, डेमन उपविजेता तथा लव कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में बालक वर्ग में लीलाधर तथा बालिका वर्ग में डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद में बालिका वर्ग में डिंपल एवं बालक वर्ग में लवकुश विजेता रहे।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शेषनारायण तथा बालिका वर्ग में देविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल (बालक वर्ग) में B.Sc. B.Ed. तृतीय वर्ष की टीम विजेता तथा M.Com प्रथम सेमेस्टर उपविजेता रही, वहीं वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) में B.Sc. B.Ed. चतुर्थ वर्ष विजेता एवं B.Sc. B.Ed. द्वितीय वर्ष उपविजेता रही।
खो–खो (बालक वर्ग) में आईटीआई टीम विजेता एवं B.Sc. B.Ed. तृतीय वर्ष उपविजेता रही।
भाला फेंक में बालिका वर्ग में खीलेश्वरी तथा बालक वर्ग में त्रिलोकीनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन, क्रीड़ा प्रभारी, प्राध्यापकगण एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से प्रतियोगिता पूर्णतः सफल रही। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ किया।