पाटन। मर्यादा पुरुषोत्तम परमपिता राघवेन्द्र सरकार की असीम कृपा से ग्राम औंधी भिलाई -3 में समस्त ग्राम वासियों के उदारतापूर्ण सहयोग, आशीष ,स्नेह एवं सौजन्य से दो दिवसीय मानस गान, रामधुनी,फाग पंडवानी एवं राऊत नाच का आयोजन दिनांक 14 फरवरी शनिवार और 15 फरवरी रविवार को आयोजन किया जा रहा हैं ।उक्त ज्ञान गंगा में आप सभी रस पान करने हेतु सादर आमंत्रित है। इस कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह (दीप प्रज्वलित) के मुख्य अतिथि – श्रीमती ममता सावंल जी (प्राचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी) ,अध्यक्षता – श्री परदेशी राम देशलहरे जी (सरपंच ग्राम पंचायत औंधी) ,विशेष अतिथि – श्री कमलनारायण चौहान जी (प्रधानपाठक शास.पूर्व मा.शाला औंधी) ,श्रीमती रचना वर्मा जी (प्रधानपाठिका शास.प्राथमिक शाला औंधी) ,श्री दीपक चंद्राकर जी (उपसरपंच ग्राम पंचायत औंधी) होंगे ।
समापन एवं पुरूस्कार समारोह के मुख्यअतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग.एवं विधायक पाटन) ,अध्यक्षता -मान.श्री राकेश ठाकुर जी (अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी) ,मान.आशीष वर्मा जी (पूर्व ओ एस डी पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग.),विशिष्ट अतिथि – मान.श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जी (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) ,सु श्री संतोषी तिवारी जी (छाया सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) ,मान. श्री रविशंकर वर्मा जी (पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन) की गरिमा मयी उपस्थिति रहेंगी । इस कार्यक्रम की जानकारी बहुउद्देशीय आयोजन समिति औंधी के अध्यक्ष गजाधर वर्मा जी एवं सचिव सत्तू लाल साहू जी ने दी है ।







