गुरुशाला द्वारा शिक्षकों के आइडेंटिफाई एंड ब्रिजिग लर्निंग गैप कौशल को विकसित करने पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न


पंडरिया-प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा शिक्षक क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम गुरुशाला द्वारा कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में 50 चुने हुए शिक्षकों का दो दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ । गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इंडस टावर्स लिमिटेड और वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित गुरुशाला के सभी प्रकार के संसाधन व प्रशिक्षण नि:शुल्क रूप से प्रदान किये जाते हैं ।शिक्षण एवं प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाने में सहायता करने वाले आधुनिक उपकरणों के उपयोग को संबोधित करने के लिए, 21वीं सदी के शिक्षकों के नए कौशलों के साथ शिक्षकों को निपुण बालक, कक्षा, विद्यालय, ब्लॉक एवं जनपद बनाने के उद्देश्य से गुरुशाला ने बृहद सत्र योजना पर कार्य शुरू किया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को स्कूलों में पाठ्यक्रम और शिक्षण माहौल तैयार करने, मूल्यांकन तैयार करने और सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए एक तकनीकी अनुकूल कक्षा वातावरण विकसित करने में सहायता करना है। कक्षा में हाइब्रिड मॉडल की समझ देने और यह छात्रों के लिए कैसे अधिक उपयोगी होगा।इस संदर्भ में सत्र आयोजित किया गया था। एपीसी कबीरधाम द्वारा जानकारी दी गई कि इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की पैडागॉजी और खेल पर आधारित विभिन्न सीखने सिखाने की शैलियों और कक्षाओं में सीखने में आ रहे अवरोधों को दूर करने की रणनीतियों पर विशेष जानकारियों को प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। ऑफलाइन प्रशिक्षण में दिल्ली से आए प्रशिक्षक सृष्टि द्वारा शिक्षकों द्वारा पूछे गए विविध प्रश्नों के उत्तर देते हुए विभिन्न ऑनलाइन शिक्षण संसाधन सामग्री, क्यूरेटिंग के प्रयोग, डिजिटल सामग्री प्रस्तुत करना, आइडेंटिफाई एंड ब्रिजिग लर्निंग गैप पर शिक्षण को आसान व अभिनव बनाने के लिए कक्षाओं में विभिन्न शैक्षणिक विधियों को समझना सिखाया गया। प्रशिक्षक ने समग्र शिक्षा की कक्षा 6 से लेकर 12 को पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकों द्वारा गुरुशाला ऐप पर उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यक्रम मॉड्यूल और सामग्री संसाधनों की विस्तृत रेंज को उपयोग करने का आग्रह किया ।कबीरधाम जिले से जन्मेजय महोबे कलेक्टर पदेन जिला मिशन संचालक, संदीप अग्रवाल मुख्यकार्यलन अधिकारी पदेन जिला परियोजना संचालक, के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एम के गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी,एवं विनोद श्रीवास्तव जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, संतोष कुमार साहू सहायक कार्यक्रम समन्वक पेड़ागाजी, जलेश चंद्रवंशी विकास खंड समन्वयक के उपस्थिति में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। संतोष साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत जिले से चुनिंदा 50 शिक्षकों को विशेष नवाचारी प्रशिक्षण टीचर डेवलपमेंट प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा,जिसमें शिक्षक धरातलीय प्रयोग आधारित परिवर्तनों को देख सकेंगे । अधिक जानकारी के लिए गुरुशाला ने अपनी वेबसाइट का लिंक www.gurushala.co भी साझा किया ।