बैठक में शामिल होने जा रहे भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, स्पर्श अस्पताल में चल रहा है इलाज, सांसद विजय बघेल ने डाक्टर से की चर्चा


पाटन। दुर्ग जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर एवं मध्य पाटन मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू आज सेलूद के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए दोनों दुर्ग जाने के लिए डस्टर वाहन से निकले थे बताया जा रहा है कि डस्टर को मंडल अध्यक्ष लोक मनी चंद्राकर चला रहे थे। इस दुर्घटना में लोकमनी चंद्राकर के जीभ हल्का कट गया है साथ ही मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू के सिर पर चोट आने की जानकारी मिली है।। घटना की खबर लगते ही सांसद विजय बघेल ने दोनों का हालचाल जाना साथ ही साथ स्पर्श अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत कर बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने भी दोनों का हालचाल जाना और बताया की अभी थोड़ी देर में सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचने वाले हैं।