भंसूली(के)में पिलाया गया दो बूंद जिंदगी की खुराक

पाटन विकासखंड के ग्राम भंसूली(के)में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।अभियान की शुरुआत जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने 0से5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पालकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।
सरपंच श्रीमती भगवती साहू ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
इस दौरान पूर्व जप सदस्य गैंदलाल डहरिया,डॉ के के साहू,मुकेश साहू,फेकून सोनवानी,दिलीप सेन,ओंकार देवांगन,मन्ना पटेल,मितानिन योगेश्वरी साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता साहू,गीता साहू,दिनेश्वरी साहू,तेनी साहू,दुर्गा साहू,सहायिका, बच्चे सहित पालकगण उपस्थित रहे।